परियोजना कार्य -कृपया " जो बात पहले की फिल्मो में थी - प्रशन का उत्तर में समानताये व् अंतर स्पस्ट कीजिए , थैंक्स

नमस्कार मित्र!
 
'जो बात पहले की फिल्मों में थी' में समानताएँ और विभिन्नताएँ इस प्रकार हैं-
समानताएँ-
1. पहले की फिल्मों की भांति आज की फिल्मों में भी संगीत को विशेष महत्व दिया जाता है।
2. पहले की फिल्मों की भांति आज की फिल्मों में हर धर्म के व्यक्तियों में एकता और प्रेम की भावना को दर्शाया जाता है।
3. पहले की फिल्मों की भांति आज की फिल्में भी समाज को शिक्षा देती है।
4. पहले की फिल्मों की भांति आज की फिल्में लोगों का मनोरंजन करती है।
 
अंतर
1. पहले की फिल्मों में कहानी का विषय नया होता था परन्तु आज की फिल्मों की कहानियाँ पुरानी फिल्मों की ही कहानियों पर बनी होती है।
2. पुरानी फिल्मों के संगीत जैसा मधुर संगीत आज की फिल्मों में सुनने को कम मिलता है।
3. पुरानी फिल्मों की कहानियाँ आज की फिल्मों के मुकाबले अधिक शिक्षाप्रद हुआ करती थी।
4. पुरानी फिल्मों में देश की सभ्यता और संस्कृति का विशेष ध्यान रखा जाता था।
 
ढेरों शुभकामनाएँ!

  • 18
What are you looking for?