पाठ में आए उन प्रसंगों का उल्लेख कीजिए जिनसे फ़ादर बुल्के का हिंदी प्रेम प्रकट होता है ?

फ़ादर बुल्के का हिंदी भाषा संस्कृति के प्रति विशेष झुकाव था

(1) भारत आकर उन्होंने कलकत्ता से हिंदी में बी.. तथा इलाहाबाद से एम.. किया।

(2) उन्होंने "रामकथा  : उत्पत्ति और विकास।" पर शोध कर पी.एच.डी की उपाधि प्राप्त की।

(3) उन्होंने अपना अंग्रेज़ी-हिंदी शब्दकोश भी तैयार किया।

(4) ब्लूबर्ड का अनुवाद 'नील पंछी' के नाम से तथा बाइबिल का हिंदी अनुवाद किया।

(5) हिंदी को राष्ट्रभाषा के रुप में प्रतिष्ठित करने के लिए उन्होंने अनेक प्रयास किए तथा लोगों को हिंदी भाषा के महत्व को समझाने के लिए विभिन्न तर्क दिए।

(6) हिंदी भाषा की उपेक्षा करने वालों पर उन्हें दु:ख होता था।

  • 0
What are you looking for?