दिवालि पे निबंध.​


मित्र!
हमारे मित्रों ने आपके प्रश्न का उत्तर दिया है। हम भी अपने विचार दे रहे हैं। आप इनकी सहायता से अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं।

मुझे सबसे अच्छा दीपावली का त्यौहार लगता है। दीपावली के दिन सभी लोग खूब सारे दीपक और रौशनी करते हैं। बच्चे और बड़े सभी पटाखे जलाते हैं। मुझे पटाखे जलाने बहुत अच्छे लगते हैं। इस दिन घर में सुबह से पकवान बनने शुरू हो जाते हैं। दीपावली के दिन मैं सुबह-सुबह उठ कर नहा लेता हूँ। फिर नाश्ते में अच्छी-अच्छी चीजें खाने को मिलती हैं। दोपहर में घर को सजाने का काम शुरू होता है। मैं दीपक सजाने में मदद करता हूँ। शाम को घर में पूजा होती है। फिर मैं पटाखे जलाता हूँ। दीपावली का त्यौहार प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह में अमावस्या के दिन मनाया जाता है। दीपावली अँधेरे पर उजाले की विजय का त्यौहार है। हमारे शास्त्रों के अनुसार भगवान् श्री राम लंका पर विजय प्राप्त करके इस दिन अयोध्या लौटे थे। उनके आगमन पर दीप जला कर और सारे नगर में रौशनी करके उत्सव मनाया गया था। दीपावली को लोग मिठाइयां बांटते हैं और ख़ुशी में रौशनी करते हैं।

  • 0
Please find this answer

  • 1
Hope this helps...

  • 0
What are you looking for?