????? ???? Hindi

 

नमस्कार मित्र!
मानव जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए तेल आज के  युग में अति आवश्यक है। बेहतर जीवन  व बेहतर पर्यावरण के लिए  तेल संरक्षण  करना आज की आवश्यकता है। ईंधन का इस्तेमाल  मनुष्य  कई प्रकार से करता है। तेल एक प्राकृतिक संसाधन है जिसका  सीमित उपयोग  करना चाहिए। हमें भविष्य को देखते हुए तेल संरक्षण करना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों को यह अक्षय ऊर्जा  प्राप्त होती रहे और भविष्य में होने वाली समस्याएं  से निजात पा सकें।
मनुष्य ने अपनी उत्पत्ति के साथ से ही पृथ्वी का दोहन करना आरंभ कर दिया था। परन्तु तब दोहन की प्रक्रिया बहुत ही मंद थी। आज वाहनों को चलाने के लिए वह तेल के कुएँ का प्रयोग कर रहा है। वह पृथ्वी के गर्भ से तेल निकाल रहा है।
मनुष्य की आबादी के साथ वाहनों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। वाहनों को चलाने के लिए पेट्रोल और डीज़ल की आवश्यकता पड़ती है। विश्व में हर घर में वाहन अवश्य है। विश्व में इसी कारण तेल की आपूर्ति बढ़ गई हैं। यदि इसी तरह तेल की आपूर्ति बढ़ती गई, तो एक दिन पृथ्वी के गर्भ से तेल मिलना असंभव हो जाएगा। इसका परिणाम यह होगा कि संसार के सभी वाहन ठप्प पड़ जाएंगे। 
 तेल का प्रयोग हम अपने जीवन में  कई प्रकार के करते हैं। शरीर में लगाने सेे लेकर खाने तक करते हैं।
आज युवाओं को चाहिए कि इस ओर महत्वपूर्ण कदम उठाएँ। युवाओं के अंदर ऐसी शक्ति होती है कि वह क्रांति भी उत्पन्न कर सकते हैं। तेल के संरक्षण में यदि उनका साथ नहीं मिला, तो एक दिन हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए तेल इतिहास बनकर रह जाएगा। युवाओं को चाहिए कि ऊर्जा के ऐसे नए विकल्प तैयार करें, जिनसे वाहनों को चलाया जा सके। सौर ऊर्जा का विकल्प सबसे कारगर माना जा सकता है। उनसे चलने वाले वाहनों का निर्माण किया जा सकता है। युवाओं द्वारा साईकिलों का प्रयोग भी तेल सरंक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। तेल के बिना जीवन के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता।

 

  • 1
What are you looking for?