कवि और बादलों में क्या समानता है और कैसे?

प्रिय छात्र आपका उत्तर इस प्रकार है।

कवि सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' के लिए बादल बहुत महत्वपूर्ण है। उसके अनुसार बादलों में जीवन का संचार सुचारू रूप से चलाने की शक्ति निहित होती है। कवि के अनुसार बादल का कार्य बहुत महत्वपूर्ण होता है। वह प्यासे लोगों की प्यास बुझाता है। उसके अंदर क्रांति उत्पन्न करने की शक्ति भी विद्यमान होती है। कवि अपने नए कवि भाईयों को बादलों के समान माना है  और कहा है कि उनको ऐसी कविताओं का निर्माण करना चाहिए, जो पुरानी कुरीतियों और सड़ी-गली परंपराओं को उखाड़ फेंके। उनकी कविताओं में क्रांति का भाव होना चाहिए, ऐसा करने से नव निर्माण होगा। इस प्रकार बादल और कवि दोनों  समान है क्योंकि  वे इस संसार का स्वरूप बदल सकते हैं।

  • 0
What are you looking for?