विज्ञान एक चमत्कार  - पर निबंद

नमस्कार मित्र,

हम आपको निबंध का आरंभ लिखकर दे रहे हैं। इसके आधार पर आगे का निबंध स्वयं लिखने का प्रयास करो, इस तरह आपका लेखन कौशल बढ़ेगा। 

'विज्ञान' आज के युग का सबसे बड़ा चमत्कार है। इसके कारण ही मानव जीवन सुविधापूर्ण हो पाया है। जिधर नज़र डाल लीजिए उधर इसके रूप नज़र आ जाएँगे। आज का युग विज्ञान का युग है। इसने अपने आविष्कारों से मनुष्य की काया ही पलट दी है। आज जितना विज्ञान का बोलबाला है शायद ही किसी और का होगा। आज हर सुविधा मनुष्य के कदमों पर है। कुछ घंटे में हज़ारों मील दूर रहने वाले किसी अपने के पास जा सकते हैं। चाँद की यात्रा कर सकते हैं। अन्य ग्रहों और तारों की तस्वीरें पृथ्वी में बैठे-बैठे खींच सकते हैं। मनुष्य ने समुद्र का सीना चीर के विशाल सेतु खड़े कर दिए हैं। आज मनुष्य ने विज्ञान के कारण ही आकाश, पाताल और धरती पर अपना साम्राज्य स्थापित कर लिया है।

  • 1
What are you looking for?