"धर्म एकता का माध्यम हैं" इस विषय पर अनुच्छेद लिखिए

देश की एकता में संकट ही तब आता है, जब धार्मिक एकता नहीं होती है। देश में यदि एकता रहे तो उसकी आधी समस्या यूहीं समाप्त हो जाएगी। भारत इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। भारत देश में विभिन्न धर्म विद्यमान हैं। इन सबकी संस्कृति, रहन-सहन व पूजा करने का ढ़ंग अलग-अलग है। यह सब भारत देश के कीमती मोतियों के समान है। इन मोतियों को एकता का धागा बाँधे हुए है। धर्म मनुष्य को अच्छाई को अपनाने और बुराई को मिटाने का रास्ता बताता है। यदि मनुष्य के जीवन में धर्म न हो तो वह कभी अच्छा इनसान नहीं बन सकता। धर्म मनुष्य को उसके आचरण, उसके कर्तव्यों, आपसी प्रेम व साझेदारी बनाए रखने की प्रेरणा देता है। किसी धर्म ने कभी यह नहीं कहा की दूसरा धर्म अच्छा नहीं है। धर्म ही है जो मनुष्य को आपस में जोड़े हुए है। मनुष्य में बुराई के प्रति डर पैदा करना व उसे अच्छा इनसान बनाना धर्म के माध्यम से ही संभव हो पाया है। देखा जाए तो सारे धर्मों का निचोड़ ही एक है दूसरों की सेवा करना, सबकी सहायता करना, सत्य व सदाचार से जीवनयापन करना। धर्म ही एकता बनाए रखने का माध्यम है यदि धर्म के द्वारा आचरण किया जाए तो कोई मनुष्य किसी से द्वेष व बैरभावना न रखे। चारों तरफ प्रेम व आपसी भाईचारे का फैलाव व प्रचार हो। धर्म के बताए मार्ग पर चलते हुए वह देश को नई प्रगति व नया रूप दे सकता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण भारत है। भारत में आपसी मतभेदों के बावजूद आज सब एक हैं। जो की धर्म के माध्यम से ही संभव हो पाया है। भारत की इस एकता ने हमारे देश को समस्त संसार के आगे गर्व से सर उठाने का मौका दिया है।

  • 4
What are you looking for?