नीचे हाथ से संबंधित कुछ मुहावरे दिए हैं। इनके अर्थ समझो और प्रत्येक मुहावरे से वाक्य बनाओ -

( ) हाथ को हाथ सूझना

( ) हाथ साफ़ करना

( ) हाथ - पैर फूलना

( ) हाथों - हाथ लेना

( ) हाथ लगना

() हाथ को हाथ सूझना:- (अन्धेरा होना) रात को लाईट चले जाने पर हाथ को हाथ नहीं सूझ रहा था।

() हाथ साफ़ करना:- (चोरी करना) मेरी नज़र हटते ही चोर ने मोबाइल पर अपना हाथ साफ़ कर दिया।

() हाथ-पैर फूलना:- (डर से घबरा जाना) चोर के हाथ में बन्दूक देखते ही मेरे हाथ पैर फूल गए

() हाथों-हाथ लेना:- (स्वागत करना) मेनका के प्रथम आने पर उसके माँ-पिताजी ने उसे हाथों-हाथ लिया

() हाथ लगना:- (अचानक मिल जाना) रास्ते में चलते-चलते मेरे हाथ सोने की चेन लग गई

  • 11
What are you looking for?