नीचे कुछ शब्द लिखे हैं जिनमें अलग - अलग प्रत्ययों के कारण बारीक अंतर है। इस अंतर को समझाने के लिए इन शब्दों का वाक्य में प्रयोग कीजिए -

प्रेरणा प्रेरक प्रेरित

संभव संभावित संभवत :

उत्साह उत्साहित उत्साहवर्धक

(i)

प्रेरणा

मेरी माँ मेरी प्रेरणा है।

(ii)

प्रेरक

रामायण तथा महाभारत प्रेरक कथाएँ हैं।

(iii)

प्रेरित

मैंने अपनी बहन से प्रेरित होकर इस खेल में भाग लिया।

(iv)

संभव

इतनी जल्दी यह काम करना मेरे लिए संभव नहीं है।

(v)

संभावित

यह परीक्षा के लिए संभावित प्रश्नों के उत्तर हैं।

(vi)

संभवत:

संभवत: यह कार्य आज पूरा हो जाएगा।

(vii)

उत्साह

सफलता मिलने से विद्यार्थियों में बहुत उत्साह भरा है।

(viii)

उत्साहित

माँ से मिलने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूँ।

(ix)

उत्साहवर्धक

यह समाचार सभी के लिए उत्साहवर्धक है।

  • 0
What are you looking for?