नीलकंठ पाठ के आधार पर नीलकंठ के स्वभाव की क्या विशेषताएं थीं ?

(1) नीलकंठ स्वभाव से दयालु प्रवृति का पक्षी था। तभी तो खरगोश के बच्चे को लेकर सारी रात बैठकर उसको ऊष्मा देता रहा।

(2) नीलकंठ एक सजग व सचेत मुखिया था। जिस तरह घर का एक मुखिया अपने कर्त्तव्यों के प्रति सचेत व सजग रहता है। उसी तरह नीलकंठ अपने जालीघर के जीव - जंतुओं के लिए था।

(3) नीलकंठ एक साहसी मोर था। नीलकंठ के साहस के कारण ही उसने खरगोश को साँप से बचा लिया था। अगर वह साहस न दिखाता तो खरगोश ना बच पाता।

  • 1
What are you looking for?