निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिएः
क. गोल, चमकीले रोडे को यदि दरिया और आगे ले जाता तो क्या होता?
ख. हेलेन केलर प्रकृति की किन चीज़ों को छूकर और सुनकर पहचान लेती थीं?
ग. आश्रम में काम करने का या करवाने का कौन-सा तरीका गाँधी जी अपनाते थे?
घ. 'संसार पुस्तक है' पाठ के अनुसार दुनिया का पुराना हाल किन चीज़ों से जाना जाता है?
ङ किन्हीं दो महिलाओं का परिचय लिखो जिन्होंने हमारे देश का नाम रोशन किया है।

क. गोल, चमकीले रोड़े को यदि दरिया और आगे ले जाता तो वह अन्य पत्थरों के मध्य रगड़ता जाता। इस कारण उसका स्वरूप छोटा होने लगता। अंत में वह बालू का एक कण मात्र रह जाता। दरिया उसे अन्य बालू कणों के पास ला छोड़ता, जहाँ वह दरिया के किनारे का निर्माण करते। उस किनारे पर आने वाले लोग तथा बच्चे उस बालू से खेलते।

ख. हेलेन केलर प्रकृति में पेड़-पौधे, डालियों, फूलों, कलियों, पानी, घास के मैदान, चीड़ की पत्तियों, चिड़ियों का मधुर स्वर, झरने का पानी इत्यादि को छूकर और सुनकर पहचान लेती थीं।

ग. जब कोई आश्रमवासी या बाहर से कोई व्यक्ति काम करने से मना करता था, तो गाँधी जी स्वयं वह काम करने लग जाते थे। इस तरह लोग शर्मिंदा होकर कार्य करने लगते थे। 

घ. 'संसार पुस्तक है' पाठ के अनुसार दुनिया का पुराना हाल पहाड़, समुद्र, वन, नदी, मरे हुए पशुओं की हड्डियों इत्यादि से जाना जाता है।

ङ  किरण बेदी जी को भारतीय पुलिस में पहली वरिष्ठ महिला अधिकारी का सम्मान प्राप्त है। उनकी उपलब्धियाँ और व्यक्तित्व इतना ऊँचा और महान है कि उनके आगे सभी सम्मान से झुक जाते हैं। इनका जन्म 9 जून, 1949 को अमृतसर में हुआ था। इनकी कार्यकुशलता और कर्तव्यपरायणता के लिए इन्हें शौर्य पुरस्कार दिया गया है। इन्हें अन्य बहुत से पुरस्कार प्राप्त हुए हैं, जो इनके कार्यों के लिए इन्हें दिए गए हैं- एशिया का रमा मैंगसेस पुरस्कार, इटली का वूमन ऑफ द इयर 2002, जर्मन फाउंडेशन का जोसफ ब्यूज पुरस्कार, एशिया रीजन अवार्ड (2001) और अमेरीका मॉरीशन-टाम निटकॉक पुरस्कार हैं। 

सानिया नेहवाल भारतीय खेल जगत में एक चमकता सितारा हैं। यह भारतीय बैंडमिटन की प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं। इनका 17 मार्च, 1990 में जन्म हिसार (हरियाणा) में हुआ था। इनका संबंध एक जाट परिवार से है। इन्होंने 2012 ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारत के खेल जगत में अपना नाम दर्ज करवाया। ये भारत की पहली महिला बैंडमिटन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कांस्य पदक जीता। इन्हें भारत में पद्मश्री तथा राजीव गाँधी खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

  • 0
What are you looking for?