बैल पर निबंध विस्तार से कृपया कर ज्यादा लिखें|

मित्र हम आपको लिखकर दे रहे हैं। अगर आपको और विस्तार में चाहिए तो आप इंटरनेट की सहायता ले सकते हैं। 
​बैलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। बैल किसान के मित्र होते हैं। किसान हमारे लिए अन्न उगाते हैं जिससे हम सबका पोषण होता है। इस प्रकार ये दोनों हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं। बैलों की सहायता से किसान अपना खेत जोतता है तथा बीज बोता है। गाँव के गरीब किसान तो खेती के आधुनिक औज़ारों से परिचित नहीं होते। कुछ किसानों के लिए उन औज़ारों को खरीद पाना मुश्किल होता है। एेसी स्थिति में बैल ही किसान का सच्चा साथी बनकर उसकी मदद करता है। अगर किसान नहीं होंगे तो हमारे लिए अन्न कौन पैदा करेगा? वे हमारे अन्नदाता हैं। इस प्रकार बैल अप्रत्यक्ष रुप से हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। जिस तेल से हम खाना बनाते हैं, वो भी बैलों द्वारा ही निकाला जाता है। बैल कोल्हू को चलाता है तथा तिलहन से तेल निकालता है। उसी तेल को देश के विभिन्न भागों में भेजा जाता है। बैल ही किसान की आजीविका का साधन होते हैं। किसान उसे पूजता है तथा उसकी देखभाल करता है। 

  • -1
What are you looking for?