hindi1 ka 4and5

4. निम्नलिखित विषय पर 250 शब्दों में निबंध लिखें।
जलसंरक्षण हमारे जीवन के लिए आवश्यक क्यों है ? इसकी सुरक्षा के लिए हमे कौन से सार्थक प्रयास करने चाहिए। यदि इससे सम्बंधित कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

मित्र
हम आपको इस विषय पर आरंभ करके दे रहे हैं। इसे स्वयं विस्तारपूर्वक लिखने का प्रयास करें। इससे आपका अच्छा अभ्यास होगा और आपका लेखन कौशल बढ़ेगा।

जल सरंक्षण हमारे लिए बहुत आवश्यक है क्योंकि धरती से धीरे-धीरे जल समाप्त होता जा रहा है। यह एक प्राकृतिक संसाधन है  जिस का दोहन  मनुष्य आदि काल से कर रहा है। जल जीवन के लिए महत्वपूर्ण तत्वों में से एक हैं। मनुष्य की बढ़ती आबादी के कारण तथा अनावश्यक व्यय के कारण आने वाले समय में जल की भयंकर कमी पड़ सकती है। जल संरक्षण के लिए बहुत से उपायों किए जा रहे हैं। कई स्थानों पर वर्षा के जल को जमा किया जाता है। जो भविष्य में काम में लाया जाता है। प्रयास किए जा रहे हैं, ऐसे नए सामान बनाए जिसमें जल की मात्रा कम से कम लगे। गंदे पानी को साफ करके उसे दोबारा से इस्तेमाल करना। इस प्रकार से जल का सही और कम इस्तेमाल करना।
जल की उपयोगिता के उदाहरण-
1) जल मनुष्य के पीने के लिए सबसे आवश्यक है। इसके बिना जीवन संभव नहीं है।
2) घरेलू कार्य जैसे- खाना बनाना, कपड़े धोना, सफाई करना इत्यादि कार्य पानी के द्वारा ही किए जाते हैं। 
3) जल की उपयोगिता वृक्षों के लिए भी उतनी ही है। 
4) आजकल पानी का उपयोग बिजली का उत्पादन करने में भी किया जा रहा है।

जल संरक्षण के उपाय-
1) हमें जल का उपयोग समझदारी से करना चाहिए। उसे व्यर्थ नहीं करना चाहिए।
2) जल के उपलब्ध स्रोतों को स्वच्छ तथा सुरक्षित रखना भी हमारा कर्तव्य है। 
3) कपड़े धोने तथा सफाई करने में जल का अपव्यय नहीं करना चाहिए।
4) गंदे जल के शुद्धिकरण के लिए संयंत्र स्थापित किए जाने चाहिए। जिससे दूषित जल का उपचार करके उसे पुन: उपयोग के योग्य बनाया जा सके। 

  • 1
Rohit is a brave boy
  • 1
calendar
  • 1
What are you looking for?