how can i differntiate between parinamvachak and sankhyavachak. please explain urgently

मित्र जो विशेषण शब्द संख्या को दर्शाते हैं, वे संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं। जैसे-

राम ने आठवीं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

इस वाक्य में प्रथम संख्या शब्द है और राम की विशेषता बात रहा है कि वह आठवीं कक्षा में प्रथम आया है।

 

इसी तरह जो शब्द विशेष्य की परिमाण के विषय में बताए, वे  परिमाणवाचक विशेषण शब्द कहलाता हैं।

जैसे एक लीटर दूध देना।

इस वाक्य में लीटर शब्द दूध का परिमाण बता रहा है। अतः यह परिमाणवाचक विशेषण है।

 

अब इन दोनों को पहचानने में विद्यार्थियों को जो कठिनाई आती है। वह है संख्या के प्रयोग से। दोनों में ही संख्या का प्रयोग होता है। परन्तु यदि ध्यान दिया जाए, तो अंतर स्पष्ट पता चल जाता है। 

देखिए कैसे-

राम ने आठवीं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

एक लीटर दूध देना।

इन दोनों वाक्यों में प्रथम और एक का प्रयोग हुआ है। परन्तु ध्यान देने योग्य बात यह है कि एक के साथ लीटर शब्द का प्रयोग हुआ है। लीटर दूध के नाप को बता रहा है। जबकि एक स्थान को बता रहा है। स्थान नाप नहीं है। यदि लीटर, मीटर, सेंटीमीटर, किलोग्राम इत्यादि का प्रयोग हुआ हो, वह परिणामवाचक होता है। फिर उनके आगे कोई भी संख्या लगा दी जाए, वह परिमाणवाचक को बोध कराता है। एक बात और कई बार हम द्रव्य और पदार्थों के नाप-तोल को भी दर्शाते हैं, जैसे- 

दूध ज्यादा डाल दिया।

नमक थोड़ा डालना।

वर्षा बहुत हुई।

ज्यादा और बहुत शब्द परिमाणवाचक शब्द में आते हैं। परन्तु जब संख्यावाचक में इन शब्दों का प्रयोग भी होता है। लेकिन दूध, वर्षा के स्थान पर इस प्रकार से शब्द होगें।

कार्यक्रम की सफलता के लिए ज्यादा लोगों की आवश्यकता थी।

बहुत से लोग यहाँ खड़े हैं।

  • 0
What are you looking for?