how she fight

Hi!
झाँसी की रानी ने अंग्रेजों की बात मानने से अस्वीकार कर दिया था। वह अपने जीते-जी झाँसी को अंग्रेजों के हाथों गुलाम होता हुआ नहीं देखना चाहती थी। अत:वह उनके विरुद्ध खड़ी हो गई और उन्होंने युद्ध की घोषणा कर दी। उन्होंने स्वयंसेवकों का गठन किया व एक सेना बनाई। इस सेना में औरतों को भी शामिल किया गया। रानी ने इन्हें युद्ध का प्रशिक्षण भी दिया। इस सेना में उनके राज्य की आम जनता भी शामिल हुई थी। उन्होंने एक बार तो पड़ोसी राजाओं के आक्रमण को विफल किया परन्तु दूसरी बार ब्रितानी सरकार के साथ दो हफ़्तों तक युद्ध करने के बाद उन्हें वहाँ से भागना पड़ा। उन्होंने दुबारा अपनी शक्ति को समेटा और कालपी चली गई। उसके बाद उन्होंने स्वयं की शक्ति को बढ़ाया व अंग्रेजों का सामना किया व युद्धभूमि में लड़ते-लड़ते यह वीरांगना वीरगति को प्राप्त हुई।
 
मैं आशा करती हूँ कि आपके प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा।
 
ढेरों शुभकामनाएँ !

  • 0
What are you looking for?