how to recognise goon vachak , sankya vachak , parimaan vachak and sankate vachak easily

विशेषण शब्द- साधारण शब्दों में तो ये वस्तु, व्यक्ति या किसी स्थान की विशेषता को या दोषों को बताने वाले शब्द विशेषण शब्द कहलाते हैं।

जैसे- राम काला है।

आम मीठे हैं।

पहले वाक्य में राम का रंग काला बताया गया है। काला शब्द राम के रंग के दोष को बता रहा है। दूसरे वाक्य में आम का स्वाद बताया गया है कि वह मीठा है। मीठा आम की विशेषता (गुण) बता रहा है। अतः ये शब्द विशेषण शब्द हैं।

इसी आधार पर इसके चार भेद होते हैं-१. गुणवाचक विशेषण, २. संख्यावाचक विशेषण, ३. परिमाणवाचक विशेषण, ४. सार्वनामिक विशेषण।

१. गुणवाचक विशेषण में मात्र गुण और दोष शब्दों के माध्यम से बताए जाते हैं। जैसे- लंबा, पतला, मोटा, गरम, ठंडा, अच्छा, सुंदर, बहुत, प्यारा इत्यादि।

२. संख्यावाचक विशेषण- इन शब्दों से संज्ञा या सर्वनाम की संख्या का पता चलता है ; जैसे- मेरा एक भाई है।

३. परिमाणवाचक विशेषण- इन शब्दों से संज्ञा या सर्वनाम के नाप-तोल का पता चलता है; जैसे- एक लीटर पेट्रोल देना।

४. सार्वनामिक विशेषण- सर्वनाम शब्द संज्ञा के साथ लगकर उसकी विशेषता को बताते हैं; जैसे- यह पुस्तक मेरी है।
 आपको विशेषण को पहचाने के लिए पहले इसके भेदों को समझना होगा। जहाँ आप इनके भेदों के बारे में समझ जाते हैं आपको विशेषण पहचानने में कठिनाई न हीं आएगी।
इन उदाहरणों को गौर से देखिए।
1. राम का केला मीठा है। - इस वाक्य में मीठा केले की विशेषता बता रहा है। अतः यह गुणवाचक विशेषण का उदाहरण है।
2. राम ने दो केले खाए। - इस वाक्य में दो शब्द केले की संख्या बता रहा है। अतः यह संख्यावाचक विशेषण है।
3. राम ने एक दर्जन केले खरीदे।- इस वाक्य में एक के साथ दर्जन शब्द लग गया है, तो केले का वजन या तोल बता रहे हैं। इसको हम संख्यावाचक विशेषण नहीं कहेंगे। जब किसी संख्या शब्द के पीछे दर्जन, किलो, ग्राम, पाव, लीटर, मीटर, सेंटीमीटर जैसे नापतोल के शब्द लग जाते हैं, तो वहाँ परिमाणवाचक विशेषण होता है। अतः यह परिमाणवाचक विशेषण हैॆ।
4. यह केले राम ने खरीदे।- इस वाक्य में यह शब्द केले की विशेषता बता रहे हैं। अतः यह सार्वनामिक विशेषण है।

मित्र आशा करते हैं कि आपको यह समझ में आ गया होगा। इसके अतिरिक्त आप हमारी वेबसाइट पर हिन्दी व्याकरण के भाग विशेषण का अध्ययन करें। आपको वहाँ से विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त हो जाएगी। कृपया उसे देखें।
 

  • 0
What are you looking for?