how to study viloms easier?

 

नमस्कार मित्र!


विलोम शब्द बहुत सरल होते हैं, बस आपको यह ध्यान रखना आवश्यक है किसी शब्द का विपरीतार्थक या उल्टा शब्द क्या होगा। जैसे यदि रात शब्द कहा जाता है, तो रात का उल्टा दिन होता है। झूठ का सच और काला का गोरा। विपरीतार्थक शब्दों के लिए आवश्यक है कि आप अधिक-से-अधिक शब्दों को पढ़ें और अपने परिवारजनों और मित्रों से उनके विपरीतार्थक शब्द के बारे में जानने का प्रयास करें। इस तरह से आपकी विलोम शब्द के बारे में जानकारी बढ़ेगी। विलोम शब्दों पर आप एक खेल खेल सकते हैं। कुछ ऐसे शब्दों की सूची बनाएँ, जो आपको कठिन लगते हैं। इन शब्दों के विलोम शब्द भी साथ में लिखें अपने भाई-बहन, माता-पिता या मित्रों के साथ उसे खेलें। स्वयं शब्द बोलिए और दूसरे को उसका विलोम शब्द बताने के लिए कहिए। इस तरह से उन्हें यदि इसका विलोम आता है, तो वह आपको उत्तर देगा नहीं, तो आप स्वयं उसका उत्तर बताइए। इस तरह से आपको स्वयं भी उसका विलोम शब्द याद हो जाएँगे। आशा करती हूँ, इस तरह से आपको विलोम शब्द समझने और जानने में आसानी होगी।

  • 0
What are you looking for?