i can not understand this chapter.

नमस्कार मित्र!
 
हम आपको इस कविता की व्याख्या भेज रहे हैं। आशा करते हैं इससे यह आपको समझ आ जाएगी।
 
श्याम‐एक किसान' में कवि सर्वेश्वरदयाल सक्सेना ने प्रकृति को मानवीय रूप में व्यवहार करते हुए दर्शाया है। इस कविता के माध्यम से प्रकृति का इतना सुंदर रूप प्रस्तुत किया गया है, जो मन को मोह लेता है। कविता में कवि की सुंदर कल्पनाशीलता का पता चलता है। इस कविता में कवि पहाड़ की तुलना एक किसान से करता है। पहाड़ के नीचे से बहती हुई नदी कवि को किसान के घुटनों में रखे कंबल के समान लगता है। पहाड़ के ऊपर छाया आकाश उसे किसान के सर पर बंधा हुआ साफा लगता है, पलाश के पेड़ पर खिले हुए लाल रंग के फूल उसे जलती हुए अँगीठी के समान और पूर्व दिशा में छा रहा घना अंधकार भेड़ों के झुंड के समान दिखाई देता है। इस पूरी कविता में कवि ने प्रकृति का बड़ा सुन्दर चित्रण किया है। यह आभास ही नहीं होता कि वह प्रकृति के बारे में कह रहा है या मनुष्य के बारे में।
 
ढेरों शुभकामनाएँ!

  • 1
What are you looking for?