i have to write a debate on against the topic '' sthul bhotic karan hi aavishkaaro ka adhar nhi hai''

please give me hints

मित्र हमने इस विषय पर आपको कुछ पंक्तियाँ लिखकर दी हैं, इसे विस्तारपूर्वक लिखिए-

कई लोगों का मानना है कि मनुष्य स्थूल भौतिक आवश्यकताओं के कारण ही आविष्कार करने के लिए प्रेरित होता है। परन्तु यह सत्य नहीं है। हम यह अवश्य मानते हैं कि आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है। परन्तु जब किसी मनुष्य का पेट भरा रहे, तन ढका रहे, पास में सभी तरह की सुख-सुविधाएँ विद्यमान हो, तो जब वह कोई आविष्कार करता है, तो वह भौतिक कारण नहीं हो सकते हैं। यह आविष्कार उसकी जिज्ञासा के कारण हुए होते हैं। कई आविष्कार सिर्फ इसीलिए नहीं हुए कि हमें आवश्यकता थी बल्कि इसलिए हुए क्योंकि हमारे अंदर जिज्ञासा का भाव जागृत हुआ था। यह भाव हमें अंदर ही अंदर कचोटता रहता है, जिसे समाप्त करने के लिए हम खोज करने को प्रेरित होते हैं। इसलिए यह बात झूठ सिद्ध हो जाता है। मनुष्य इतना लोभी नहीं है कि बस भौतिक सुख पाने के लिए खोज करता है।.....

  • 1
What are you looking for?