i need help in writing an essay in hindi aitihasik sthal

मित्र ऐतिहासिक स्थल के बारे में आप कुतुबमीनार पर लिख सकते हैं-

कुतुब मीनार बहुत ही प्राचीन और ऐतिहासिक इमारत है। भारत के इतिहास में यह मुगल शासन के आरंभ का प्रतीक स्वरूप है। यह भारत के दिल्ली शहर के दक्षिण में महरौली नामक स्थान पर स्थित है। यह ईंटों से बनी सबसे ऊँची मीनार मानी जाती है। इसकी कुल लंबाई (ऊँचाई) 72.5 मीटर है। इसका व्यास 14.3 मीटर तक का है। इसका निर्माण प्रथम मुगल राजा कुतुबद्दीन ऐबक ने करवाया था। इसका निर्माण कार्य 1193 में शुरू किया गया। परन्तु उनके जीवनकाल तक इसका आधार ही बन पाया था। उसके पश्चात कुतुबुद्दीन के उत्तराधिकारी जिसका नाम इल्तुतमिश था। उसने इसे आगे बढ़ाया। परन्तु वह भी इसे तीन मंजिला ही बनवा पाया। आगे चलकर फिरोजशाह तुगलक ने 1968 में इसका मीनार कार्य पूरा किया और पाँचवी तथा अन्य मंजिलें बनवाई। कहा जाता है कि इस इमारत का निर्माण तोड़े गए जैन व हिन्दू मंदिरों को अवशेषों से किया गया था। नज़र रखने की दृष्टि से यह बेहतर विकल्प थी। इससे दूर-दूर तक नज़र रखी जा सकती थी।

  • 3
What are you looking for?