i want a drama on the chapter on girgit

मित्र पूरे पाठ को आपको नाटक के रूप में देना संभव नहीं है। आप इसे स्वयं ही नाटक रूप में लिखने का प्रयास करें। कहानी को अच्छी तरह पढ़े और उसे नाटक का रूप देने का प्रयास करें। हम आपको आरंभ करके दे रहे हैं बाकी आप स्वयं लिखिए-

गली में शोर सुनाई दे रहा है। कुत्ते के रोने की आवाज़ और मारो-मारो का स्वर तेज़ हो रहा है। ओचुमेलॉव ठहर जाता है।

ओचुमेलॉव- (ठिठक कर) अरे! येल्दीरीन मेरे होते यह शोर कैसा है?

येल्दीरीन- पता नहीं सर लगता है जैसे कोई कुत्ते के पिल्ले को मार रहा है।

ओचुमेलॉव- मेरे होते हुए अन्याय कभी नहीं। आओ देखते हैं क्या हो रहा है?

चारों तरफ हंगामा है। एक व्यक्ति कुत्ते को पकड़ने के प्रयास में ज़मीन में लेटा है और कुत्ते की दोनों टांगे उसके हाथ में।

ओचुमेलॉव- (पहचानते हुए) ख्यूक्रिन तुम! यह क्या कर रहे हो!

ख्यूक्रिन- (कुत्ते को पकड़ते हुए) कुछ नहीं सरकार इसे किए की सज़ा दे रहा हूँ।

ओचुमेलॉव- (क्रोध में) मेरे होते हुए तुम कौन होते हो सज़ा देने वाले।.......

  • 0
What are you looking for?