I want an article on the topic " फेरीवालों की समस्याएँ ".

Please answer soon...............

फेरीवाले सुबह से शाम तक लोगों के घरों में जाकर उन्हें सामान उपलब्ध करवाते हैं। इस तरह लोगों का आने-जाने में समय एवं पैसा दोनों बचता है। फेरीवालों का काम कठिन है। सामान को रेड़ी में लादकर जगह-जगह घूमकर तथा लोगों को उनकी आवश्यकताओं अनुसार फल, सब्जियाँ, घरेलू सामान इत्यादि उलब्ध करवाना चुनौती भरा काम होता है। मौसम की मार के आगे भी फेरीवाले अपने काम को निभाते रहते हैं। परन्तु यह उनके लिए बहुत बड़ी समस्या है। अत्यधिक गर्मी में जहाँ मनुष्य खड़ा नहीं हो पाता, वे घर-घर घूमकर सामान बेचते हैं। आँधी में तो उनको बहुत नुकसान उठाना पड़ता है। कभी तो बेचारे दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। सर्दी में ठिठुरते हुए भी वह अपने काम को करते रहते हैं। बरसातों में सबसे बुरा हाल होता है। उनका सामान खराब हो जाता है। ऐसे में जब मुहल्ले या सेकटरों में उन्हें घुसने नहीं दिया जाता है। ऐसे में उनका सामान नहीं बिकता इस तरह उनके हाथ मायूसी लगती है। सामान न बिकने के कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है और इससे उन पर आर्थिक दबाव भी बढ़ता है। 

  • 15
What are you looking for?