i want an essay in hindi on the topic sardi ka ek din

मित्र हम आपको इस विषय पर कुछ पंक्तियाँ लिखकर दे रहे हैं। कृपया इसे स्वयं विस्तारपूर्वक लिखने का प्रयास कीजिए। इससे आपका लेखन कौशल बढ़ेगा। 
सर्दी का मौसम बहुत अच्छा होता है। इस मौसमें दिन छोटे तथा राते लंबी होती है। दिन की अपेक्षा सुबह तथा शाम में सर्दी की अधिक लगती है। एक दिन सुबह दस बजे के करीब मैं अपने परिवार के साथ इंडिया गेट घूमने के लिए निकली। बाहर बहुत ठंड थी। चारों तरफ कोहरा छाया हुआ था। हम ग्यारह बजे तक वहाँ पहुँच गए। तब तक थोड़ी-थोड़ी धूप निकलना शुरू हो गई थी। मौसम बहुत सुहावना हो गया था। हमने वहाँ धूप का आनंद लिया। मैंने अपने परिवार के साथ बहुत सारे खेल खेले। फिर हमने घर से ही बनाया हुआ खाना खाया। खाना खाने के बाद हमने आइसक्रीम का लुत्फ उठाया। जल्द ही शाम हो गई। हम घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। दिन की अपेक्षा अब ठंड बढ़ती जा रही थी फिर भी मेरा मन वहाँ से आने को नहीं कर रहा था। सर्दी के मौसम में शाम की सुंदरता देखने लायक होती है।

  • 1
What are you looking for?