I want some muhavre from topi shukla and sapnon ke se din

नमस्कार मित्र! 
उन दोनों अध्यायों में इन मुहावरों का प्रयोग किया गया है-

सपनों के से दिन-

1. खाल खींचना (कड़ी सजा देना/शारीरिक दण्ड देना)- राजा अपने विद्रोहियों की खाल खींचवा लिया करते थे।

2. हरफनमौला होना (हर विद्या में कुशल)- हरफनमौला लोगों से कुछ भी काम करवा लो बड़ी सरलता से कर लेते हैं।

3. चमत्कार-सा लगना (अनोखा लगना/जादू के समान होना)- भयंकर बीमारी से पीड़ित गगन का ठीक होना चमत्कार-सा लगा।

4. झपट पड़ना (छीन लेना/हमला करना)- बंदर ने मेरे हाथ से थैला झपट लिया।

5. चेहरा मुरझाना (दुखी होना)- पिताजी को बाहर जाता देखकर नेहा का चेहरा मुरझा गया।

6. उत्तेजित होना (क्रोधित होना)- उत्तेजित होना सेहत के लिए अच्छी बात नहीं है।

टोपी शुक्ला-

1. पापड़ बेलना (अत्यधिक संघर्ष करना)- यहाँ तक पहुँचने के लिए मेरे पिताजी को अनेक तरह के पापड़ बेलने पड़े।

2. दिल मसोस कर रह जाना (इच्छाएँ पूरी नहीं कर पाना)- दीदी की शादी पर पैसे की कमी से हम दिल मसोस कर रह गए।

3. जश्न मनाना (खुशियाँ मनाना)- भाईया के प्रथम आने पर घर में जश्न मनाया गया।

4. गुस्सा पी जाना (क्रोध पर नियंत्रण कर लेना)- पिताजी के कहने पर मैं गुस्सा पी गया।

5. दोस्ती गाँठना (मित्र बनाना)- राम दोस्ती गाँठने में माहिर है।

6. दिल में उतर जाना (मन में बस जाना)- गांधीजी की बातें सभी भारतवासियों के दिल में उतर गईं थीं।
मित्र आप इसके अलावा भी अपने प्रश्न हमसे पूछ सकते हैं। हम जल्द से जल्द उनके उत्तर देने का प्रयास करेंगे।
धन्यवाद........

  • 27
What are you looking for?