I want some points for debate on to maintain the discipline students need not to be punish

मित्र हम आपको इस विषय पर एक लेख उपलब्ध करवा रहे हैं। इसे आधार बनाकर स्वयं लिखने का प्रयास करें।-
अनुशासन के लिए दण्ड देना आवश्यक है। दण्ड मनुष्य के अंदर भय उत्पन्न करता है। भय उसे गलत कार्यों को करने से रोकता है। अनुशासन मनुष्य के लिए बहुत आवश्यक है। अनुशासन उसे समय के अनुरूप कार्य करना सिखाता है। उसके गुणों का विकास करता है। अनुशासन में रहना थोड़ा-सा कठिन लगता है। हम कई बार अनुशासनयुक्त जीवन जीना पंसद नहीं करते। इससे हम आलसी हो जाते हैं और कई तरह की कठिनाइयाँ आती हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण सेना है। वहाँ अनुशासन का बड़ी कड़ाई से पालन किया जाता है। अनुशासन भंग किए जाने पर दण्ड देने का प्रावधान भी है। इस तरह से सेना के जवान सदैव चुस्त-दुरस्त और स्वस्थ रहते हैं। उनके सम्मुख आम आदमी अलग-सा प्रतीत होता है। परन्तु यह बात अवश्य याद रखनी चाहिए कि बच्चे सेना के जवानों की भांति शारीरिक और मानसिक रूप से दृढ़ नहीं होते हैं। उन्हें अनुशासन में रखने के लिए ऐसे दण्ड दिए जाएँ, जो उनके मन और शरीर के अनुरूप हों।

  • 0
What are you looking for?