i want to make a project on moral values in hindi.so i want the idea for project.

Hi,
प्रोजेक्ट बनाने के लिए आप Moral values (नैतिक मूल्यों) पर जानकारी एकत्र करके कुछ लिख सकते हो।
(1)  आरंभ में आप प्रथम पन्ने पर अपना व अपनी कक्षा का नाम इत्यादि पूरा व सुन्दर अक्षरों में लिख सकते है।
(2)  दूसरे पन्ने से आपको इसका परिचय देना पड़ेगा जैसे नैतिक मूल्य किसे कहा जाता है।
(3)  तीसरे पन्ने में यह लिखना पड़ेगा यह कैसे प्राप्त होती है या इससे कैसे पाया जा सकता है अर्थात इसके स्रोत क्या हैं।
(4)  चौथे पन्ने में यह लिखना पड़ेगा, हमारे जीवन में इसके क्या लाभ हैं। यहाँ पर आप चित्रों की सहायता से अपनी बात को और स्पष्ट कर सकते हो।
(5)  पाँचवें पन्ने में यह लिखना पड़ेगा यह हमारा कैसे मार्गदर्शन करती है।
(6)  आखिरी पर आप कुछ महान विभूतियों के चित्रों को अन्त में लगा सकते हैं।
इन सबमें आपको यह ध्यान रखना पड़ेगा की आपको इसे अपनी सोच से सुन्दर व दूसरे बच्चों से अलग बनना है। सर्वप्रथम आप इस विषय से जुड़ी जानकारियों को पढ़ें व ध्यान रखें की इसके लिए आपको किस तरह के चित्रों व दूसरी अन्य सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी। इससे आप फाइल की तरह बना सकते हैं। इसमें यह जरूरी नहीं की 6 ही पन्ने लगे यदि आपके पास अधिक जानकारी है तो आप और बढ़ा लेख लिख सकते हो। आप पर निर्भर करता है की आप इसको कैसे प्रस्तुत करते हो।
 
मैं आशा करती हूँ की आपको आपके प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा।
 
ढेरों शुभकामनाएँ !

  • 0
What are you looking for?