It is for hindi grammer book i wanted tatsam tatbhav shabh but i am not getting would you pls guide me....

नमस्कार मित्र!
तत्सभ और तद्भव शब्द 'शब्द-विचार' में 'स्रोत के आधार पर शब्द-भेद' का भाग है। तत्सम शब्द का अर्थ होता है तत्(उसके)+सम(समान) अर्थात 'उसके समान'। हिन्दी का जन्म क्योंकि संस्कृत भाषा से हुआ है। अत: हमारे द्वारा बहुत से शब्द उसी रूप में प्रयोग किए जाते हैं जो कभी संस्कृत में किए जाते थे। इसीलिए संस्कृत भाषा से लिए गए शब्दों को तत्सम शब्द कहते हैं। दूसरे तद्भव शब्द का अर्थ है तद्(उससे)+ भव(होने वाला) अर्थात जिसका स्वरूप परिवर्तन करके प्रयोग किया गया है। संस्कृत के ऐसे कई शब्द हैं जो हिन्दी भाषा में सरल रूप में बदलकर बोले जाते हैं। आपको हम तत्सम और तद्भव शब्दों की सूची दे रहे हैं। आशा करती हूँ कि यह आपके काम आएगी।
तत्सम शब्द
तद्भव शब्द
1. घोटक
घोड़ा
2. बधिर
बहरा
3. शत
सौ
4. पुत्र
पूत
5. रात्रि
रात
 
ढेरों शुभकामनाएँ!
 

  • 0
What are you looking for?