iwnt an essay on 'sanchar ke sadhan'

संचार के साधनों का विकास बहुत उपयोगी है। जितना संचार के साधनों में विकास होता जाएगा, मनुष्य के लिए दूरियाँ कम होती जाएंगीं। पहले मनुष्य संदेश को एक राज्य से दूसरे राज्य पहुँचाने के लिए महीने लगा देता था। परन्तु जैसे-जैसे संचार के साधनों में विकास होता गया, महीने की दूरी दिनों में, दिनों की दूरी घंटों में तथा घंटों की दूरी पलों में सिमट गई। आज ई-मेल के माध्यम से मनुष्य कुछ क्षणों में अपना संदेश दूसरे देशों में सरलता से पहुँचा सकता है। जोकि यह सिद्ध करता है कि संचार के माध्यम में विकास कितना उपयोगी है। संचार के निम्नलिखित साधन आज बहुत प्रचलित हैं। 

(1) कंप्यूटर और इंटरनेट- आज के युग में कंप्यूटर का उपयोग सबसे अधिक हो रहा है। हर जगह इसकी उपस्थिति देखी जा सकती है। एक मध्यम परिवार से लेकर अमीर वर्ग तक इसका भरपूर उपयोग करता है। इसने मानव-जीवन को समेटकर रख दिया है और उसका कार्यभार हल्का कर दिया है। बैंक से लेकर चिकित्सा क्षेत्र में इसका प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है। यही इसकी उपयोगिता को सिद्ध करता है। मनुष्य के इस आविष्कार ने उसके कार्यों को सरल व प्रभावशाली बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। मनुष्य द्वारा कंप्यूटर की खोज (निर्माण) ने एक नई क्रांति को जन्म दिया। कंप्यूटर में उसने सर्वप्रथम अपनी ऐतिहासिक, राजनैतिक, धार्मिक, आविष्कारों, चिकित्सा आदि संबंधी समस्त जानकारियों को एकत्रित करना आरंभ कर दिया। कंप्यूटर में जानकारियों को एकत्रित करने से उनके नष्ट होने का भय जाता रहा। उनका संरक्षण करना अब आसान हो गया। ऐसा करने से लोगों को महत्वपूर्ण और अधिक-से-अधिक जानकारियाँ उपलब्ध कराई जा सकती थीं। इंटरनेट के आविष्कार ने इस समस्या का समाधान भी कर दिया।

कंप्यूटर के आविष्कार से पहले मनुष्य को अपने कार्यों को करने के लिए बड़ी जटिलता से गुजरना पड़ता था। वह अपने पत्र व अन्य कार्यों को टाइपराइटर के माध्यम से किया करता था। इससे उसका बहुत समय नष्ट हो जाता था। टाइपराइटर में गलतियों की संभावना बनी रहती थी। इससे कागज़ भी अधिक बर्बाद होते थे। समाचार-पत्रों और पत्र-पत्रिकाओं से संबंधी क्षेत्रों में तो बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। परन्तु कंप्यूटर के आविष्कार से इन क्षेत्रों में जो क्रांति आई, वह काबिले-तारीफ़ है। कंप्यूटर के माध्यम से डिज़ाइनिंग व छपाई को एक नया स्वरुप मिला। वर्तमान समय की पत्र-पत्रिकाओं व समाचार पत्रों में जो बदलाव आया है, वह भी कंप्यूटर की ही देन है। कंप्यूटर के आविष्कार के साथ ही कई नए कार्य क्षेत्रों का जन्म हुआ, जिससे रोज़गार के नए अवसर भी पैदा हुए। आज कंप्यूटर हर क्षेत्र में अपना स्थान बना चुका है। विभिन्न स्थानों जैसे- हवाई-अड्डा, रेलवे स्टेशन, सरकारी या गैर सरकारी कार्यालय, बैंक, पत्र-पत्रिकाओं, समाचार-पत्रों, अस्पतालों आदि में कंप्यूटर अपनी विशेष पहचान बना चुका है। इनके बिना इन क्षेत्रों में होने वाले कार्यों की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

(2) मोबाइल- मोबाइल फोन विज्ञान की सबसे बड़ी देन है। वह आरंभ से ही अपने दूर बैठे परिवार व मित्रों को सन्देश भेजता था। उसके पास संदेश भेजने के प्रर्याप्त साधन न थे। वह पक्षियों के माध्यम से अपना संदेश भेजा करता था परन्तु वह संदेश उसके परिवारजनों या मित्रों तक पहुँचता था या नहीं इस बात पर उसे सदैव सन्देह रहता था। आज मोबाइल के रूप में जो क्रान्ति आई है, वह इन्हीं खोजों का परिणाम है। पहले वह पत्र व तार के माध्यम से सन्देश भेजता था परन्तु मोबाइल का आविष्कार होने से वह कभी भी व कहीं से भी सुविधापूर्वक अपने सगे-सम्बन्धियों से बात कर सकता है। विज्ञान के कारण आज यह मात्र बात करने का उपकरण नहीं है, अपितु उसके अंदर और तकनीकी बदलाव कर इसे इतना आधुनिक बना दिया गया है कि हम इसके माध्यम से विभिन्न अवसरों की फोटो व विडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। जहाँ चाहे वहाँ रेडियो का मज़ा भी इस उपकरण के माध्यम से ले सकते हैं। मोबाइल के ज़रिये हम ई-मेल कर सकते हैं व अपने कार्यालय को इसके माध्यम से सुचारू रूप से चला सकते हैं। यदि कोई विपत्ति आन पड़े तो मोबाइल के माध्यम से तत्काल सहायता के लिए किसी को बुला सकते हैं। ये हर कदम पर हमारे लिए बहुपयोगी बन गया है।

  • 36

take google, and type sanchar ke sadhan after choosing hindi language. Or you can find an essay on 'means of transportation' and translate it using google translator, you can change the mistakes in it..

  • 1
What are you looking for?