Karm or krit bachta m kya fark h

प्रिय मित्र

जिन वाक्यों में 'कर्ता' प्रधान होता है, वे कर्तृवाच्य होते हैं। इन वाक्यों में क्रिया का सीधा सम्बन्ध कर्ता से होता है; जैसे -
 
(i) हम बाज़ार जाएँगे।
(ii) राधा कल स्कूल नहीं जाएगी।
(iii) योगेश ने चित्र बनाया है।
 
• कर्तृवाच्य में सकर्मक तथा अकर्मक क्रिया दोनों प्रकार की क्रियाओं का प्रयोग किया जाता है।
 
 
जिन वाक्यों में 'कर्म' प्रधान होता है, वे कर्मवाच्य होते हैं। इन वाक्यों में क्रिया का सीधा सम्बन्ध कर्म से होता है। कर्मवाच्य में क्रियाएँ कर्म के अनुसार होती हैं; जैसे -
 
(i) हमसे बाज़ार नहीं जाया जाएगा।
(ii) राधा द्वारा कल स्कूल नहीं जाया जाएगा।
(iii) ज्योति द्वारा चित्र बनाया गया।
 
• कर्मवाच्य में केवल सकर्मक क्रिया का प्रयोग किया जाता है।

धन्यवाद।

  • 0
What are you looking for?