kartivachya kakarmvachya men rupantaran

मित्र हम आपको उत्तर लिखकर दे रहे हैं।
 
कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य बनाना :- किसी भी वाक्य को कर्तृवाच्य से कर्मवाच्य में बदलने के लिए कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक है। ये नियम इस प्रकार हैं –
(i)  कर्मवाच्य में बदलने के लिए कर्तृवाच्य के वाक्य में कर्ता के साथ करण कारक के विभक्ति चिह्न - 'से', 'के द्वारा' का प्रयोग किया जाता है; जैसे -
कर्तृवाच्य
कर्मवाच्य
विमला ने खाना खाया। विमला के द्वारा खाना खाया गया।
(ii)  कर्तृवाच्य वाक्य के लिंग, वचन तथा कर्म क्रिया के अनुसार बदल दिए जाते हैं; जैसे -
कर्तृवाच्य
कर्मवाच्य
मैं गाना सुनती हूँ। मुझसे गाना सुना जाता है।
(iii)कर्तृवाच्य को कर्मवाच्य में परिवर्तित करने से क्रिया में आ, ई, ए, और या जोड़ना पड़ता है; जैसे -
कर्तृवाच्य
कर्मवाच्य
वह खाना बनाती है। उसके द्वारा खाना बनाया जाता है।
 
 

  • 0
What are you looking for?