kavita toup kis prakar ki hai ?????? (5marks)

मित्र!
आपके प्रश्न स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि आप क्या पूछना चाहते हैं?  हम अपनी समझ से इस प्रश्न का उत्तर देने का प्रयास कर रहे हैं। 
तोप कविता एक सीख देती कविता है। इसमें कवि लोगों को अपने देश की विरासत या धरोहरों की संभाल रखने की सीख देता है। कवि मानता है कि हमारे देश में  विरासत या धरोहरों की संभाल नहीं होती है। संभाल के नाम पर मात्र खानापूर्ति होती है। हम कुछ खास दिनों में इनका ध्यान देते हैं। बाद में उसे ऐसे ही छोड़ दिया जाता है। इन विरासतों या धरोहरों के प्रति पर्यटकों का व्यवहार भी अच्छा नहीं होता है। वे इन्हें नुकसान पहुँचाते हैं। इस कविता में एक सीख और दी गई है। यह कविता हमें अहंकार न करने की सीख देता है। इसके अनुसार अहंकार मनुष्य का पतन कर देता है।

  • 0
What are you looking for?