Kripaya neeche diye gaye prashn ka uttar den:

उत्तर :-

भारत को ऋतुओं का देश कहते हैं। भारत देश में बहुत सी ऋतुएं विद्यमान हैं। जितनी हमारे देश में ऋतुएँ हैं,  उतनी किसी अन्य देश में नहीं है। भारत में ग्रीष्म ऋतु, वर्षा ऋतु, शरद् ऋतु, हेमंत ऋतु, शिशिर ऋतु व वसंत ऋतु मिलाकर कुल छ: ऋतुएँ होती हैं।
इन ऋतुओं का समय दो-दो महीने का होता है। हिन्दी तिथि के अनुसार जेठ तथा वैशाख का माह ग्रीष्म ऋतु का होता है, वर्षा ऋतु का आषाढ़ व सावन का महीना होता है, शरद् ऋतु का भाद्र व आश्विन का महीना होता है, हेमंत का कार्तिक व अगहन, पूस व माघ का शिशिर का महीना होता है और फाल्गुन व चैत्र का महीना वसंत ऋतु का माना जाता है।
वसंत को ऋतुओं का राजा और वर्षा ऋतु को ऋतुओं की रानी कहा जाता है ।

इस आधार पर आप अनुच्छेद लिख सकते हैं  

  • 0
What are you looking for?