kriya ke kitne bhed hai
क्रिया
कार्य का बोध कराने वाले शब्द को क्रिया कहते हैं। उदाहरण -
- आना, जाना, होना, पढ़ना, लिखना, रोना, हंसना, गाना आदि।
क्रियाएं दो प्रकार की होतीं हैं- १-सकर्मक क्रिया, २-अकर्मक क्रिया। सकर्मक क्रिया: जिस क्रिया में कोई कर्म (ऑब्जेक्ट) होता है उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं। उदाहरण - खाना, पीना, लिखना आदि। बन्दर केला खाता है। इस वाक्य में क्या का उत्तर केला है। अकर्मक क्रिया: इसमें कोई कर्म नहीं होता। उदाहरण - हंसना, रोना आदि। बच्चा रोता है। इस वाक्य में क्या का उत्तर उपलब्ध नहीं है। क्रिया का लिंग एवं काल: क्रिया का लिंग कर्ता के लिंग के अनुसार होता है। उदाहरण - रोना : लड़का रोता है। लड़की रोती है। लड़का रोता था। लड़की रोती थी। लड़का रोएगा । लडकी रोएगी।