Kya prativedan Lekhan mai date aur jagah ka naam likhna jaruri h?????

प्रिय मित्र !
आपका उत्तर इस प्रकार होगा-
प्रतिवेदन लेखन में दिनांक और स्थान लिखना अति आवश्यक है। हम आपको प्रतिवेदन का प्रारूप प्रदान कर रहे हैं जिसके माध्यम से आप अपनी शंकाओं का समाधान पा सकते हैं- 

रिपोर्ट को हिन्दी में प्रतिवेदन कहते हैं। रिपोर्ट के माध्यम से सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाता है।
 
रिपोर्ट बनाने के लिए आप आवश्यक बातों का ध्यान रखना चाहिए-
 
1. रिपोर्ट लिखते समय यह ध्यान रखें आप जो लिख रहे हैं, वे छोटे व स्पष्ट हों।
 
2. इसकी भाषा औपचारिक रखने के स्थान पर आम-बोल चाल की रखने का प्रयास करें।
 
3. ऐसे शब्दों के प्रयोग से बचें, जो अनावश्यक हों।
 
4. रिपोर्ट लिखते समय ध्यान रखें कि अशुद्धियाँ न हों।
 
5. रिपोर्ट में सभी आवश्यक जानकारियों का समावेश करकें। जानकारियाँ स्पष्ट और सत्य हों।
 
6. घटना का सही समय और दिनाँक लिखिए।
 
7. घटना का स्थान लिखिए।
 
8. घटना कैसे और क्यों हुई ।
 
9. इसमें किसकी गलती थी और किसे नुकसान पहुँचा।
 सादर।

  • 0
What are you looking for?