Last question भारतीय संस्कृति की विशेषताएँ पर एक निबंध लिखिए । धन्यवाद!

प्रिय छात्र हम आरंभ करके दे रहे हैं। आपसे अनुरोध है कि आप इसे विस्तारपूर्वक लिखिए। धन्यवाद।

भारत एक भू-भाग का नाम नहीं है अपितु उस भू-भाग में बसे लोगों, उसकी संस्कृति, उसकी सभ्यता, उसके रीति-रिवाजों, उसके इतिहास का नाम भारत है, उसके भौतिक स्वरूप का नाम भारत है। भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने अतीत में अनेकों संस्कृतियों को बनते बिगड़ते देखा। अनेकों संस्कृति आई और यहाँ आकर या तो विलीन हो गई या नष्ट हो गई परन्तु इन सब में अपनी संस्कृति को न सिर्फ़ बचाए रखा अपितु उसे श्रेष्ठ भी सिद्ध किया। इसी संस्कृति का प्रतिनिधित्व भी किया है। भारतीय संस्कृति विकट परिस्थिति में भी अपने अस्तित्व को बनाए रखे हुए है। तब से लेकर आज तक कितनी ही संस्कृतियों ने जन्म लिया है और कितनी समाप्त हो चुकी है परन्तु भारतीय संस्कृति अब भी अस्तित्व में है। इसके अतिरिक्त हमारी संस्कृति में प्रेम, समन्वय आदि भावनाओं को बढ़ावा दिया है। ये सब उसकी विशेषताएँ है। भारतीय संस्कृति अनेक संस्कृतियोंं को आत्मसात करके आज भी अपना रूप बचाए हुए है। समय के साथ ललीचापन और दूसरों को स्वयं में आत्मसात करना ही इसकी विशेषता है।
 

  • -1
What are you looking for?