laxmi puja easy in hindi

मित्र!
आपके प्रश्न का उत्तर इस प्रकार है।-
भारत में लक्ष्मी धन की देवी मानी जाती हैं। इन्हें व्यापारी जन बहुत आदर और सम्मान से देखते हैं तथा इनकी पूजा करते हैं। भारत में दीपावली के समय लक्ष्मी पूजा की जाती है। इस समय महीनों पहले से साफ-सफाई आरंभ हो जाती है। दुकानों तथा आफिसों की भी लोग सफाई करते हैं। बही-खाते बदले जाते हैं। दीपावली वाले दिन घर को दीपों से सजाया जाता है। शाम के समय लक्ष्मी पूजा के बाद पूरे घर को दीपों से सजाया जाता है। इस तरह हम लक्ष्मी का आगमन करते हैं और अमावस्या की अँधेरी रात को प्रकाश से जगमगा देते हैं। वह धन की देवी लक्ष्मी का स्वागत करते हैं और उन्हें सुख-समुद्धि का आशीर्वाद देने की प्रार्थना करते हैं।

  • 1
Sanvad lekhan coconut tree and mango tree
  • -1
What are you looking for?