lekin taleem jaise mahatav ke mamle mein vah
jaldabaji se kaam karna pasand na karte the. is bhavan ki buniyaad khoob masbooth dalna chahte the jis par aalishan mahal ban sake.

is vaakya ka arth kya hai?
mujhe is vakya ko samajhne me katinayi ho rahi hai.

मित्र तालीम से लेखक का अर्थ पढ़ाई से। बड़े भाई साहब हमेशा पढ़ाई करते रहते थे। अतः लेखक  उनकी मेहनत को व्यक्त करने के लिए यह कहता है। उसके अनुसार भाई पढ़ाई को बहतु महत्व देते थे। वह जब पढ़ाई करने बैठते थे, तो रटते नहीं थे। जल्दी में अपनी पढ़ाई समाप्त नहीं करना चाहते थे। वह धीरज से काम लेते थे और आराम से पढ़ते थे। मकान बनाते समय उसकी नींव मज़बूत रखी जाती है। नींव जितनी मज़बूत होगी उस पर बना बड़ा विशाल भवन भी मज़बूत बनेगा। इस उदाहरण के माध्यम से लेखक अपने भाई के पढ़ाई करने के तरीके को दर्शा रहे हैं। लेखक मानता है कि उनके भाई अध्ययन बड़ी गंभीरता से करते थे। उनके लिए ज्ञान अर्जित करना ज्यादा महत्वपूर्ण था। किसी कक्षा में चाहे उन्हें कितनी बार रहना पड़े।

  • 11
What are you looking for?