meaning of dharm ke aadh in english.

Hi!
धर्म की आड़ नामक पाठ में लोगों ने समाज के उस स्वरुप का वर्णन किया है जो धर्म का नाम लेकर भोली-भाली जनता को मूर्ख बनाते हैं। वह उनको धर्म के नाम पर आपस में लड़वाकर अपना उल्लू सीधा करते हैं। लेखक ने पूरी कोशिश की है की इस तरह के लोगों की कुटिल इरादों और चालों को समाज के सम्मुख रखकर, लोगों को यह सोचने पर मजबूर किया है की वह आखिर कब तक इस तरह से उनके हाथों की कटपुतली बने रहेगें। उनके अनुसार धर्म पूजा-पाठ, व्रत-नमाज, मंदिर व मजिस्द में नहीं है अपितु सच्ची मानवता की सेवा में है। वह उन व्यक्तियों को ज्यादा अच्छा बताते हैं जो नास्तिक हैं परन्तु मानवता की सेवा के लिए हमेशा हाथ बांधे खड़े रहते है। उन्होंने महात्मा गांधी के उदाहरण से सबको समझाने का प्रयास किया है।
 
हमारा हमेशा यह प्रयास रहता है की हम अपने विद्यार्थिंयों को हिन्दी में आने वाली कठिनाइयों का हल दें परन्तु यदि हम ही आपको अंग्रेजी में लिखकर देने लग जाएंगें तो हिन्दी में आप कभी कुछ नहीं सीख पाओगे। आपकी सहायता के लिए हमने आपको इसका सारांश भेज दिया है। आशा करते हैं यह आपके काम आएगा। आपसे अनुरोध है की हिन्दी को समझने का प्रयास करें। इस तरह हिन्दी आपकी समझ में कभी नहीं आएगी। हिन्दी को समझने के लिए हिन्दी को पढ़ना, लिखना व हिन्दी में विचार करना आवश्यक है। यह हमारी राष्ट्रभाषा है, इस तरह से हम ही इसको नजर अंदाज करेगें तो यह जल्द ही समाप्त हो जाएगी। असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं।
 
मैं आशा करती हूँ कि आपके प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा।
 
ढेरों शुभकामनाएँ !

  • 2

Well Said MaAm........ThumBs Upp...!!!!!

  • -1
What are you looking for?