meaning of the hindi poem "vo chriya jo"

मित्र हम आपको इस कविता के बारे में लिखकर दे रहे हैं।
 

वह चिड़िया जो' कविता में कवि केदारनाथ अग्रवाल चिड़िया के माध्यम से अपने विषय में बता रहे हैं। उनके अनुसार वह जंगल में उड़ने वाली चिड़िया के समान है, जिसके पंख नीले रंग के है। यह चिड़िया संतोषी स्वभाव की है। इस चिड़िया को अन्न से प्यार है। वह जंगल में स्वतंत्रतापूर्वक अपना कंठ खोलकर बिना किसी बाधा के गाती है। वह मुँहफट है। एकांत में निवास करना उसको प्रिय है। वह बहती नदी से जल की बूँदें ले आती है, यह उसके अतुलनीय साहस का परिचय ही है। वह स्वयं पर गर्व करती है। इस कविता में कवि ने स्वयं के स्वभाव को चित्रित किया है। नीले रंग की चिड़िया उसे अपने स्वभाव के बहुत समीप लगती है। लेखक संतोषी, स्वतंत्रता प्रिय, निडर, साहसी, एकांतवासी और स्वयं पर गर्व करने वाला व्यक्ति है।

 

  • -1
What are you looking for?