Mera priya khel(hockey) nibandh in Hindi

मित्र!

हमारे अन्य मित्रों ने भी ​आपके प्रश्न का उत्तर दिया है। हम भी यहाँ अपने विचार दे रहे हैं। आप इनकी सहायता लेकर अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं-

मेरा प्रिय खेल हॉकी है। भारत में हॉकी की शुरुआत लगभग 100 साल पहले हुई थी। हॉकी में प्रत्येक टीम में 11 खिलाडी होते हैं। भारत में हॉकी का खेल बहुत ही पसंद किया जाता है। यह भारत का राष्ट्रीय खेल है। अब तक भारत ने 8 स्वर्ण पदक तथा 2 कांस्य पदक ओलंपिक में जीते हैं। हॉकी में कुछ नियम होते हैं तथा इन नियमों में रहकर विरोधी टीम पर गोल करना होता है। हॉकी को महिला और पुरुष दोनों खेल सकते हैं।

  • 1
The answer to your question :-
 
'हॉकी', भारत का राष्ट्रीय खेल है। हॉकी एक खेल होता है जिसमें दो टीम एक-दूसरे के विरुद्ध खेलती हैं एवं हॉकी स्टिक की मदद से विरोधी के खेमे में गेंद गोल में डालकर गोल करने का प्रयास करती हैं। हॉकी के वर्तमान में अनेक प्रकार हैं, यथा- फील्ड हॉकी, आइस हॉकी, रोलर हॉकी, स्लेज हॉकी और स्ट्रीट हॉकी।

भारत में हॉकी का खेल बहुत पुराना एवं प्रिय है। ओलंपिक खेलों में हॉकी में भारत का गौरवपूर्ण स्थान रहा है। 1928 से 1956 तक का समय भारतीय हॉकी के लिहाज से स्वर्णिम रहा है। इस दौरान भारत ने 6 स्वर्ण पदक लगातार हॉकी स्पर्धा में प्राप्त किये।


​hope it helps !
thumbs up !
 
  • 0
a g g
  • -2

मेरा प्रिय खेल हॉकी है । हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल भी माना जाता है । इस खेल में खिलाडी दोनों मानसिक और शारारिक रूप से तंदुरस्त रहता है । इस खेल को राष्ट्रीय खेल इसलिए माना जाता है क्यूंकि १९२३ से १९८० के शतक में हॉकी का अपना महत्व था ।

इस दौरान भारत ने ६ स्वर्ण पदक लगातार जीते थे ।

इस खेल में दो टीमें होती है और एक- एक टीम में ११-११ खिलाडी होते है। इस खेल को एक स्टिक के साथ खेला जाता है जो निचे से मुड़ी होती है जिसके सहारे से गेंद को विरोधी टीम के गोल में डाला जाता है । इस खेल के और भी कई रूप है जैसे की आइस हॉकी जिसे बर्फ के ऊपर खेल जाता है। इसके इलावा रोलर हॉकी, स्लेज हॉकी और स्ट्रीट हॉकी भी इसके रूप है ।

मैं अपने स्कूल की हॉकी टीम का कप्तान हूँ । जब भी ये खेल शुरू होता है मै बहुत उत्सुक होता हूँ । आज के समय में इस खेल की दुर्दशा देखी नही जाती। राष्ट्रीय खेल होने के वावजूद भी कई लोग इसे नही जानते पर मुझे विश्वास है की भविष्य में ये खेल अपना खोया हुआ गौरव फिर हासिल कर लेगा ।

  • 0
What are you looking for?