mishrith vaakya kise kehte hai?

Hi Ambuja,
साधारण शब्दों में कहें तो मिश्रित शब्द का अर्थ होता है मिला हुआ। जब हम किसी वाक्य को मिश्रित वाक्य कहते हैं तो हमारा मतलब होता है कि उसमें जरुर दो वाक्यों का मिलान होगा। इस आधार पर मिश्रित वाक्य की परिभाषा होगी-
मिश्रित वाक्य वह वाक्य कहलाता हैं जिसमें एक पूरे वाक्य में एक प्रधान (मुख्य) उपवाक्य हो तथा उसके साथ दूसरा आश्रित (उसपर निर्भर) उपवाक्य हो, वह मिश्रित वाक्य कहलाता है।  
उदाहरण के लिए-
अध्यापिका ने कहा तब सोहन ने पाठ पढ़ा।
इस वाक्य में 'अध्यापिका ने कहा' प्रधान (मुख्य) उपवाक्य है तथा 'सोहन ने पाठ पढ़ा' आश्रित (उसपर निर्भर) उपवाक्य है। 'तब' शब्द ने इन दोनों वाक्यों को जोड़कर एक बना दिया है।
 
मैं आशा करती हूँ की आपको आपके प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा।
 
ढेरों शुभकामनाएँ !

  • 2
What are you looking for?