"त्योहारों के माध्यम से छात्रों में लिप्त होने वाले मूल्य/शिष्टाचार (moral values)" विषय पर एक निबंध / भाषण(speech) लिखें।

मित्र

'भारत' विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों का देश है। इस कारण यहाँ विभिन्न त्योहार मनाए जाते हैं। त्योहार को मनाने के पीछे एक महत्वपूर्ण प्रेरणा छिपी रहती है, जो हमें इन त्योहार को मनाने के लिए प्रेरित करती है। भारत में राष्ट्रीय त्योहार और धार्मिक त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाए जाते हैं। राष्ट्रीय त्योहारों में 26 जनवरी, 15 अगस्त, 2 अक्टूबर जैसे त्योहार आते हैं तथा धार्मिक त्योहारों में ईद, दीवाली, होली, गुरूनानक जयंती, राखी, दशहरा, क्रिसमिस इत्यादि मनाएँ जाते हैं। हमारे सभी त्योहार हमें प्रेम से मिलकर रहने की प्रेरणा देते हैं। इन त्योहारों के माध्यम से छात्र भी  बहुत कुछ  सीखते हैं। उनके अंदर नैतिकता,  शिष्टाचार  तथा बड़ों के प्रति आदर की भावना उत्पन्न होती है। यह त्योहार भाईचारे को बढ़ावा देते हैं और शांति का प्रसार करते हैं। त्योहार के बिना मनुष्य जीवन नीरस हो जाएगा। ये हमारे नीरसपन को समाप्त करके हमें प्रसन्नता देते हैं।

  • 0
What are you looking for?