MUJHE DURGA POOJA PAR DAS VAAKYA CHAHIYE

दुर्गा पूजा भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। परन्तु बंगाल में इस पूजा का अपना ही महत्व है। वहाँ इसकी धूम देखने योग्य होती है। यह पर्व अश्विन मास के द्वितीय पखवारे में आरंभ होता है। दुर्गा शक्ति की देवी है और इस दिन शक्ति की पूजा की जाती है। इस दिन देवी दुर्गा ने महिषासुर राक्षस को मारा था और मनुष्य जाति का भला किया था। इसे वहाँ शक्ति पूजा नाम से भी जाना जाता है। इसमें पूरे बंगाल में बड़े-बड़े पंडाल लगाए जाते हैं। इन पंडालों की साज-सज्जा देखने योग्य होती है। उत्तर भारत में इसे नवरात्रों के रूप में मनाया जाता है। इसके आखिरी दिन कन्या पूजा का रिवाज है। बंगाल में इस दिन देवी की मूर्ति विसर्जित कर दी जाती है।

  • 0
What are you looking for?