mujhe premchand ke viaktitiv ka varnan chahiye .....

plzz.... expert provide it....

नमस्कार मित्र,

प्रेमचंद एक प्रतिभाशाली व्यक्ति थे। लेखन में आज तक कोई उनकी बराबरी नहीं कर पाया। उनकी पहली ही रचना सोज़े वतन ने अंग्रेज़ी सरकार की नींद उड़ा दी थी। वह एक गंभीर स्वभाव के व्यक्ति थे। अपनी रचनाओं की बढ़ती लोकप्रियता ने भी उन्हें अभिमानी नहीं बनाया। परन्तु स्वाभिमान उनके अंदर कूट-कूटकर भरा हुआ था। तभी उन्होंने लेखन कार्य को स्वतंत्रतापूर्वक करने के लिए अपनी सरकारी नौकरी को भी लात मार दी थी। देश के प्रति अपने कर्तव्य को निभाने के लिए वे सदैव तत्पर रहे।  जीवन के विषय में उनकी गहरी सोच और समझ उनकी रचनाओं में यहाँ-वहाँ दिखाई दे जाती है। वे एक देश प्रेमी व्यक्ति थे। अपने देश के प्रति प्रेम और अपने देश की दुर्दशा को उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से उकेरा है। उनकी रचनाओं में भारत का इतना सजीव चित्रण देखने को मिलता है, जो शायद ही किसी और रचना में दिखाई देता है। उन्होंने अपनी रचनाओं में आदर्श, व्यक्तित्व की दृढ़ता, देश के प्रति प्रेम, स्वाभिमान को विशेष स्थान दिया है। जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि उनका स्वयं का व्यक्तित्व कैसा होगा? वे आदर्शों को जीवन में विशेष महत्व देते थे। वे स्वयं भी आदर्श जीवन जीते रहे। रुपयों को उन्होंने कभी स्थान नहीं दिया। वे स्वयं बहुत गरीब थे परन्तु उनके आदर्श उच्च थे। सामाजिक बदलाव के वे समर्थक थे, उन्होंने बाल विधवा से विवाह करके ये सिद्ध कर दिया। उनके व्यक्तित्व के विषय में बता पाने के लिए शब्दों की कमी पड़ जाएगी परन्तु उनकी विशेषताएँ पूरी तरह से व्यक्त नहीं की जा सकेगी। ऐसे थे भारतीय इतिहास के महान लेखक प्रेमचंद

  • 2

 check out do bailon ki katha summary

  • 0

im the expert

  • 0
What are you looking for?