My last ques of hindi holidays hw pls anyone help me in this ques????

प्रिय मित्र!
आपके प्रश्न के लिए हम अपने विचार दे रहे हैं। आप इसकी सहायता से अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं।

स्वच्छता आवश्यक है। स्वच्छ व्यक्ति ही एक स्वच्छ समाज की संकल्पना कर सकता है। स्वच्छ समाज ही व्यक्ति के जीवन का विकास कर सकता है। स्वच्छता रखना हम सभी का कर्तव्य भी है। अपने पास-पड़ोस को साफ़ और स्वच्छ रखना आवश्यक है। अपने विद्यालय में सफाई का कार्य करना आवश्यक है। विद्यालय के खेल के मैदान की सफाई करना आवश्यक है। कूड़ा उठाकर कूड़ेदान में डालना आवश्यक है। सूखा कूड़ा और गीला कूड़ा अलग फेंकना आवश्यक है। मनुष्य तकनीक के नाम पर नए-नए उपकरणों का प्रयोग कर रहा है और इससे वातावरण को हानि हो रही है। बड़े-बड़े कारखाने धुंआ उगलते हुए वातावरण को बर्बाद कर रहे हैं। स्वच्छ भारत की संकल्पना तभी पूरी हो सकती है जब प्रत्येक मनुष्य को पीने को शुद्ध जल, सांस लेने को साफ़ वायु और रहने को स्वच्छ वातावरण मिले। स्वच्छ भारत के लिए सभी नागरिकों को मिलकर कार्य करना होगा। प्रारंभ अपने घर से करना चाहिए और आस-पास की जगह को साफ़ रखना चाहिए। हम जितना स्वच्छ रहेंगे, उतना ही बिमारियों और अवसाद से दूर रहेंगे।

  • 0
Kvbgfcxf hhh hgcfh
  • -1
What are you looking for?