Nibandh likho - swachh rahein swasth rahein 200-220 shabdo mein in hindi.

मनुष्य को यदि बीमारियों से दूर रहना है, तो उसके लिए स्वच्छ रहना अति आवश्यक है। वह जितना अपनी तथा अपने आसपास स्वच्छता का ध्यान रखेगा, उसका स्वास्थ्य उतना ही अच्छा रहेगा। हमें आसपास के अलावा अपनी सफाई भी रखनी आवश्यक है। दिन में दो बार नहाना चाहिए। कपड़े रोज़ बदलने चाहिए। खाना बनाते समय साफ़ पानी का प्रयोग करना चाहिए। हाथ धोकर पकाना तथा खाना चाहिए। शौच के बाद साबुन से अच्छी प्रकार से हाथ धोना चाहिए। घर की सफाई नियमित तौर पर करना चाहिए। यदि घर में जानवर हैं, तो उन्हें रोज़ नहलाना चाहिए। इस प्रकार की आदतें यदि मनुष्य बना लेता है, तो वह स्वयं को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। 
यह कारगर तरीके हैं। हमें चाहिए कि बच्चे में इस प्रकार की आदतें बचपन से ही डाल देनी चाहिए। बड़े होकर वे इन्हीं आदतों पर अमल करते हैं। अतः अभी से प्रयास करेंगे, तो बड़े होकर उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी। जितना व्यक्ति स्वच्छ रहेगा, बीमारियाँ भी उतनी दूर रहेंगी। स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता का साथ होना आवश्यक है। वरना हमेशा बीमारियाँ हमारे साथ ही रहेंगी। इस तरह हम शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ ही रहेंगे।

  • 1
What are you looking for?