Nibandh on pragatisheel bharat (with sankeet bindu )

मित्र हम आपको कुछ पंक्तियाँ लिखकर दे रहे हैं। कृपया आप स्वयं इसे विस्तारपूर्वक लिखने का प्रयास करें। इससे आपके लेखन कौशल का विकास होगा-

वर्षों पुरानी बात है, जब भारत गुलाम देश था। इस पर शासित देश ने इसकी अतुलनीय धन-संपदा पर कब्ज़ा कर लिया और इसे निर्धन बना दिया। समय बदला और भारत ने स्वतंत्रता प्राप्त कर ली। तत्कालीन सरकार द्वारा अनेक प्रकार के प्रयास किए गए। इन प्रयासों ने धीरे-धीरे अपना रंग दिखाना शुरू किया और भारत ने अपने कदम बढ़ाने आरंभ किए। भारत की सभ्यता समस्त संसार में सबसे प्राचीनतम है। इसकी भूमि ने अनेकों सभ्यताओं और संस्कृतियों को जन्म दिया है। इसने एक संस्कृति का पोषण नहीं किया अपितु अनेकों संस्कृतियों को अपनी मातृत्व की छाया में पाल-पोस कर महान संस्कृतियों के रूप में उभारा है। आज का भारत सफलता के शिखर पर अग्रसर है। भारत सिर्फ पृथ्वी पर ही नहीं बल्कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी आगे है। साहित्य और विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने बहुत विकास किया। भारत के वैज्ञानिकों ने अपने अथक प्रयासों द्वारा भारत को सभी क्षेत्रों में पहचान दिलाई।.....................

  • 2
What are you looking for?