nibandh on samay ka mahatv

मित्र, आपको पूरा निबंध लिखकर नहीं दिया जा सकता है। हम आपको एक भाग लिखकर दे रहे हैं। बाकी आप इसे स्वयं अपनी सोच से विस्तारपूर्वक लिखिए।

 

समय हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। समय के साथ हमारा संबंध जन्म से ही जुड़ जाता है। समय है, तो हम हैं। समय के महत्व के बारे में हमें विद्यार्थीकाल में ही पता चल जाता है। हमें समय के अनुसार चलना चाहिए। यदि हम समय से पीछे रह गए, तो समझ लीजिए जीवन में कभी सफलता अर्जित नहीं कर पाएँगे। समय पर किया गया काम हमारे लिए फलदायी होता है। विद्वानों ने भी समय के महत्व को समझते हुए, कार्य को समय रहते करने की प्रेरणा दी है। कबीरदास जी कार्य को समय पर करने की प्रेरणा देते हैं- 

काल करे सो आज कर, आज करे सो अब। 

पल में प्रलय होयगी, बहुरि करोगे कब।। 

अतः इससे हम अदांजा लगा सकते हैं कि समय कितना महत्वपूर्ण होता है। समय को पकड़ा नहीं जा सकता परन्तु समय सारणि बनाकर उसके साथ चला अवश्य जा सकता है। समय सारणि समय के साथ चलने की कुंजी है। जिस प्रकार जीवन के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, उसी तरह सफलता प्राप्त करने के लिए समय सारणि की आवश्यकता होती है। समय सारणि से जीवन को अनुशासित रखा जा सकता है। समय सारणि के अनुसार तभी चला जा सकता है यदि हम अनुशासन युक्त जीवन जीते हैं। ये दोनों एक सिक्के के दो पेहलू हैं। यही सफलता प्राप्त करने का मूल मंत्र है।

  • 6
What are you looking for?