pad parichay me karak kaise doondhna he pleaswe experts help me quickly

 Hi,
पद परिचय में कारक पता करने से पहले आपको कारक के विषय में जानकारी मालूम होनी चाहिए आपके प्रश्न से लग रहा है की आप कारक के विषय में अधिक नहीं जानते हो। हम आपको बताते हैं, कारक क्या होता है? इससे पहले, आपको यह समझना होगा की कारक का क्या काम होता है? साधारण शब्दों में कहें तो कारक का काम वाक्य में प्रयोग होने वाले क्रिया शब्दों (पढ़ना, खाना, आना, जाना, बैठना, चलना, सोना, रोना इत्यादि शब्द), संज्ञा शब्दों (राम, श्याम, मीना, सीता, ताजमहल, आगरा, दिल्ली इत्यादि समस्त शब्द) व सर्वनाम शब्दों (वह, यह, उसका, अपना, उसको, तुम, स्वयं, आप) को आपस में जोड़ कर संबंध स्थापित करना होता है; जैसे-
 
(1) मेरे पेट में दर्द हो रहा है।
 
इस वाक्य में देखिए 'मेरे' सर्वनाम शब्द है, 'पेट' और 'दर्द' संज्ञा शब्द है और 'हो रहा है' क्रिया शब्द है। यदि हम वाक्य इस तरह लिखते हैं 'मेरे पेट दर्द हो रहा है' तो यह वाक्य अटपटा लगेगा। 'में' कारक शब्द है और यह पूरे वाक्य में 'मेरे' (सर्वनाम) व 'पेट' (संज्ञा) और 'दर्द' (संज्ञा) शब्दों को आपस में जोड़कर कर संबंध स्थापित कर इस अटपटेपन को समाप्त कर रहा है। अत: आपको समझ आ गया होगा की कारक क्या होता है और इसका क्या काम होता है। में अधिकरण कारक है।
का, के, को, की में, से, ने, रा, रे, री, पर, हे, अरे सारे कारक-चिह्न हैं इन्हें विभक्ति चिह्न भी कहते हैं। कारक बहुत तरह के होते हैं। आप इन्हें पढ़िए जहाँ भी यह शब्द आएँगे आपको पता चल जाएगा की यह कारक किस भेद के अन्दर आता है बस आपको यह लिखना है-
कारक के विभक्ति चिह्न (परसर्ग) - 
1.
कर्ता (ने)
राहुल ने मारा।
2.
कर्म (को)
राहुल ने सोमू को मारा।
3.
करण (से, के साथ, के द्वारा)
(i) राधा ज़ोर से गाती है।
(ii) रामू गाड़ी द्वारा बाज़ार गया।
(iii) मानस राजन के साथ स्कूल गया है।
4.
सम्प्रदान (के लिए, को)
(i) मोनू ने राजू को सेब दिया।
(ii) मोनू राजू के लिए सेब लाया है।
5.
अपादान (से)
(i) राहुल स्कूल से चला गया।
6.
सम्बन्ध (का, के, की)
(i) यह रमेश की गाय है।
(ii) यह रमेश का भाई है।
7.
अधिकरण (में, पर)
(i) शोभा रसोई घर में है।
(ii) माँ छत पर है।
8.
संबोधन (हे!, अरे!)
(i) हे प्रभु! ये क्या हो रहा है?
(ii) अरे रामू! ऐसा क्यों कर रहे हो?
 
 
आशा करती हूँ कि आपको, आपके प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा।
 
ढ़ेरो शुभकामनाएँ!

  • 0

 karak is karta ne 

               karam ko

and all that. 

if u remember that then its easy to find an answer to ur question. 

hope this helps. 

  • 2

 but ur saying the vibhakthi of karak see

when u find ka ko only u can identify karak

but  how to find karak  of wrods applied in sentence 

 

for example : ram padd raha he find the karak of ram

  • -1

... sry m nt gr8 at hindi, so i dunno the ryt answer, although mostly they ask a direct karak, like i told... hopefully u'll find it in questions like that itself :) pray to lord fr easy sentances ;) 

n m oly jokin here, :P that is nt gonna work...

  • 0

i want mcq on pad parichay so plz help me to find out

  • 3
What are you looking for?