Paratantra jeevan ki vavashta par ek anuchhed likhen.....

परतंत्रता का अर्थ होता है दूसरे का तंत्र। अपने देश में ऐसी ही स्थिति थी जब हमारे देश पर अंग्रेज़ों ने कब्ज़ा कर लिया था। अंग्रेज़ों के शासनकाल की त्रासदी को भूला पाना संभव नहीं है। इन्होंने न केवल हमारे देश के संसाधनों का शोषण किया अपितु हमारे देश के लोगों का भी शोषण किया। इन्होंने अमानवीयता की सभी हदें पार कर दी। जिन्होंने इनके अत्याचारों के आगे सिर झुका दिए, वह पशुओं की तरह काम में लगा दिए गए और जिन्होंने सिर झुकाने से मना कर दिया उन्हें रास्ते से हटा दिया गया। इनके शासन में हमारे साथ जानवरों सा व्यवहार किया जाता था। उन्हें कई स्थानों पर जाने से रोक दिया गया। उनके मान-सम्मान को तोड़ा गया। यहाँ तक कि उनके व्यक्तित्व को भी नष्ट करने का प्रयास किया गया। परतंत्रता वह अभिशाप है, जो मनुष्य के स्वतंत्रतापूर्वक जीने के अधिकार को भी नष्ट कर देता है। इस अवस्था के दर्द को वही जान सकता है, जिन्होंने इसके अभिशाप को झेला है।

  • 0
What are you looking for?